अररिया, दिसम्बर 12 -- नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज थाना पुलिस के द्वारा शराब के साथ गिरफ्तार किए गए बाइक सवार दोनो युवकों को प्राथमिकी दर्ज के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया गिरफ्तार आरोपी में कण्हेली निवासी मुकेश कुमार यादव पिता अरुण यादव व फुलकाहा निवासी पिंटू कुमार ठाकुर पिता राम कुमार ठाकुर बताया जा रहा है। मालूम हो कि दोनों युवक अपनी बाइक पर बुधवार दोपहर भारी मात्रा में नेपाली शराब लेकर पोसदाहा होकर एनएच की ओर जा रहा था इसी बीच पोसदाहा वार्ड 7 के समीप सड़क पर 65 वर्षीय वृद्ध को ठोकर मार दी थी जहां पर वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही हो गया था वही आक्रोशित भीड़ के द्वारा दोनों को पकड़ जमकर पिटाई की थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पूर्व लोगों के द्वारा शराब को लूट लिया गया था मौके पर पहुंचे पुलिस ने तीन बोतल नेपाली शराब के साथ ...