गोपालगंज, जनवरी 7 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को कुचायकोट के कुर्मीटोला जलालपुर रोड से 392 बोतल शराब के साथ एक कार को जब्त कर लिया। हालांकि इस दौरान टीम को चमका देकर तस्कर फरार हो गया। मामले में कार को जब्त करते हुए फरार अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान कार से शराब बरामद की गई। 4497 लीटर शराब विनष्ट गोपालगंज। उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार की देर शाम यूपी बिहार बॉर्डर के बलथरी चेकपोस्ट के समीप 19 केस में बरामद 4497 लीटर शराब को विनष्ट कर दिया। शराब का विनष्टीकरण जेसीबी मशीन से की गई। मौके पर उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने अलावे जिला प्रशासन के तरफ से मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...