सासाराम, नवम्बर 30 -- सासाराम। करवंदिया थाना क्षेत्र के बढ़ैयाबाग में छापेमारी कर पुलिस ने शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कारोबारी भिखारी राम को 10 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि उक्त व्यक्ति द्वारा शराब की बिक्री की जा रही है। वहीं शनिवार की शाम सूचना मिलते ही छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...