सासाराम, जनवरी 23 -- दिनारा। थाना क्षेत्र से अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को दबोचा गया। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह ने बताया कि एनएच स्थित एक होटल के समीप तलाशी के क्रम में शराब के साथ पंडितपुरा निवासी मोती सिंह के पुत्र राजू सिंह को 18 पीस अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 एमएल मात्रा में) के साथ गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...