मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- मीनापुर। किराना दुकानदार संजीत कुमार उर्फ संजीव कुमार को साढ़े चार लीटर विदेशी शराब के साथ मीनापुर पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। कारोबारी तुर्की खरारू का रहने वाला है। थाना अध्यक्ष मीनापुर राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि पीएसआई सूरज कुमार सुमन के बयान पर उत्पाद अधिनियम में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गिरफ्तार कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...