गोपालगंज, फरवरी 21 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर छापेमारी की। इस दौरान अवैध शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र के कुछ गांवों में शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर पुलिस ने धर्मपरसा गांव में छापेमारी कर 6 लीटर चुलाई शराब के साथ इसी गांव के आरोपित विश्वनाथ राम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शेखपरसा गांव में छापेमारी की। इस दौरान एक व्यक्ति झाड़ी में शराब छुपाकर फरार हो गया। पुलिस ने झाड़ी से 6 लीटर चुराईं शराब तथा 57 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद किया। वहीं इस मामले में इसी गांव के रंग लाल महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...