सहारनपुर, अक्टूबर 4 -- देवबंद। देवबंद पुलिस ने उत्तराखंड से क्षेत्र में शराब लाकर बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को चेकिंग के दौरान बीरपुर कायस्थ से मानकपुर जाने वाले रास्ते पर बाइक पर सवार दो लोगों को शक के आधार पर रोका उनकी तलाशी ली गई। बताया कि इस दौरान उनके पास से देसी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में उत्तराखंड जनपद हरिद्वार के थाना झबरेड़ा के बहडेकी गांव निवासी सोनू और कपिल है। जो कि उत्तराखंड से शराब लाकर यहां बेचने का काम कर रहे थे। उनके कब्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.