किशनगंज, दिसम्बर 28 -- पौआखाली। एक संवाददाता शुक्रवार की रात ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली थाना अध्यक्ष अंकित सिंह ने कार्रवाई करते हुए 3 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रंजीत लाल उम्र-42 मलीनगांव वार्ड-11 थाना-पौआखाली जिला-किशनगंज को 03 लीटर देशी शराब के साथ तेघारी पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पौआखाली थाना अध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान को गति देने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...