प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 5 -- उदयपुर, संवाददाता। उदयपुर इलाके के पूरे जगन्नाथ देवरी में रविवार की शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने छापामारी की। छापेमारी में पुलिस ने 20 लीटर शराब के साथ आरोपित शंकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के लिए पानी में भीगा हुआ महुआ बरामद किया। इसके साथ ही छह ड्रम पानी भी बरामद किया। आबकारी व पुलिस टीम ने महुए के लहन को नष्ट कराया। इसके साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर थाने ले गए। आरोपित के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...