लखनऊ, अक्टूबर 1 -- सरोजनीनगर के कैलाश विहार गिंदन खेड़ा में बड़ा भाई 33 वर्षीय अश्वनी कुमार शराब पीने के जिद कर रहा था। छोटे ने मना किया। विरोध पर दोनों में झगड़ा हुआ। छोटे भाई ने धारदार हथियार से अश्वनी के सिर पर प्रहार कर दिया। वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा। आनन फानन में अश्वनी को लेकर लोकबंधु अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने अश्वनी को मृत घोषित कर दिया। मामले में तहरीर न मिलने के कारण पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अश्वनी अपने छोटे भाई गौरव और साथी सोनू-मोनू के साथ गिंदन खेड़ा में किराए के मकान में रहता था। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति के मुताबिक अश्वनी और गौरव दोनों अमौसी औद्योगिक क्षेत्र में एक पान मसाला फैक्टरी में मजदूरी करते थे। मंगलवार देर रात अश्वनी नशे में था। इसके बाद भी वह शराब पी रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.