वाराणसी, अगस्त 28 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। लंका थाना परिसर में बुधवार रात शराब को लेकर तीन पुलिसकर्मी भिड़ गए। आरोप है कि दो पुलिसकर्मियों ने एक सिपाही की जमकर पिटाई कर दी। इसमें वह बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। रात में लंबी पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी तो चोटिल सिपाही ने लंका थाने पर तहरीर दी। मनोज सिंह सेना से रिटायर है। इस समय लंका थाने में सिपाही है। लंका थाने पर ही हेड कांस्टेबल ड्यूटी मुंशी भानु प्रताप सिंह और कांस्टेबल दुर्गेश सरोज हैं। सिपाही मनोज सिंह का आरोप है कि ड्यूटी मुंशी आए दिन उसे आर्मी कैंटीन से शराब लाने के लिए परेशान करता है। शराब न लाने की बात पर विवाद कर लिया था। इसे लेकर ही ड्यूटी मुंशाी और कांस्टेबल उससे खार खाए हुए थे। इसी क्रम में बुधवार रात 9.40 बजे दोनों ने मनोज को फोन कर थाने बुलाया। फोन पर दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.