हमीरपुर, फरवरी 6 -- राठ, संवाददाता। शराब के लिए रुपये न देने से नाराज पुत्र ने वृद्ध पिता की बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। आनन-फानन घायल वृद्ध को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंचे सीओ ने घायल का हाल-चाल लिया। राठ कोतवाली के सैदपुर गांव निवासी 67 वर्षीय अतीक को उसके शराबी पुत्र ने बेरहमी से मारपीट कर मरणासन्न कर दिया है। युवक अपने पिता से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग कर रहा था तथा जब उसके पिता ने रुपये देने से इंकार कर दिया तो आक्रोशित युवक ने अपने पिता को पीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है। डॉ.माजिद ने बताया कि घायल वृद्ध को मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि जांच कर कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.