हमीरपुर, जनवरी 29 -- मौदहा। शराब के लिए रुपये न देने पर तीन युवकों ने बीच बाजार में दो भाइयों की जमकर पिटाई कर दी। दोनों को तमंचे के बट से पीटा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को मय तमंचा पकड़कर कोतवाली ले गई। घायल की तहरीर पर तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिजवाही गांव निवासी राहुल सिंह ने बताया कि वह बुधवार को अपनी बहन के तिलक का सामान खरीदने के लिए बाजार आया था। साथ में उसका छोटा भाई शिवम सिंह भी था। शाम करीब 4.30 बजे के आसपास अरबाज निवासी चौधराना, मोहम्मद सलमान निवासी पूर्वी तरौस और फरदीनुद्दीन आ धमके और उनसे शराब पीने को पैसे मांगे। जब उसने मना किया तो उसे और उसके भाई के साथ मारपीट की। तमंचे की बटें मारी गई। जिससे उनके चोटे आई हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें पकड़ लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.