हाथरस, दिसम्बर 14 -- शराब के लिए रुपए न देने पर की मारपीट - कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव सोमरा का मामला - मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही मामले की जांच हाथरस। शराब के लिए रुपए न देने पर मुरसान के गांव सोमरा में घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप है। इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाली मुरसान के गांव सोमरा निवासी वंकिम अली पुत्र बैजू खां ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसने कहा है कि वह शाम को करीब 07.00 बजे अपने घर पर खाना खा रहा था। आरोप है कि तभी इमरान शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। रूपए देने से मना करने पर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। इस बात की शिकायत लेकर आरोपी के घर पर गया तो उसकी मां व पिता ने भी मारपीट की। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामल...