कानपुर, फरवरी 6 -- चकेरी। दहेली सुजानपुर में एक शराब ठेके के मैनेजर ने आरोप लगाया है कि एक फौजी ने शराब लेने के बाद रुपये नहीं दिये। इस पर सेल्समैनों ने रुपये मांगे तो आरोपित ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। खलासी लाइन निवासी अनुराग बाजपेई के अनुसार, वे दहेली सुजानपुर स्थित शराब के ठेके में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि तीन फरवरी को ठेके पर एक फौजी विजय तोमर शराब लेने आया। शराब लेने के बाद आरोपित ने रुपये नहीं दिए। इस पर सेल्समैन प्रशांत मिश्रा ने शराब के रुपये मांगे तो आरोपित गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। इसके बाद आरोपित ठेके बाहर बाथरूम करने लगा। इस पर दूसरे सेल्समैन शिवम ने किया तो भी आरोपित ने उसके साथ भी मारपीट की। वहीं जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद पीड़ित ने ...