गंगापार, मार्च 16 -- कस्बे के गंजिया बाजार निवासी नितेश कुमार साहू ने आरोप लगाया है कि वह शनिवार शाम अपने दोस्तों के साथ पक्का तालाब, रामबाग में बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक, जो शराब के नशे में था, वहां पहुंचा और शराब के पैसे मांगने लगा। आरोप है कि नितेश द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ में ली हुई कैंची से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में नितेश घायल हो गया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने कहा आरोपी विजय साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.