लखनऊ, फरवरी 11 -- बजट वित्तीय वर्ष 2026-27 - आबकारी शुल्क से राजस्व संग्रह के लक्ष्य में आठ हजार करोड़ की बढ़ोतरी लखनऊ, विशेष संवाददाता सरकार नई आबकारी नीति को जल्द लागू कर शराब के निर्यात को बढ़वा देगी। बजट में आबकारी शुल्क से राजस्व संग्रह का लक्ष्य इस बार 71,278 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में यह लक्ष्य 63 हजार करोड़ रुपये था। राजस्व संग्रह में लगभग आठ हजार करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है। आबकारी विभाग प्रदेश में नई डिस्टलरी इकाई की स्थापना के लिए निवेशकों को अतिरिक्त छूट व सुविधाएं देने की भी तैयारी में है। विभाग का लक्ष्य खासकर सिंगल माल्ट का निर्यात बढ़ाने का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...