बलिया, फरवरी 23 -- बलिया, संवाददाता। कलक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा में तैनात एक होमगार्ड के जवान ने सोमवार को जमकर उत्पात मचाया। आरोप हैं कि वह शराब के नशे में था। उसने अधिकारियों से दुर्व्यहार किया तथा बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारियों से भी उलझ गया। इसकी जानकारी होने पर एडीएम के निर्देश पर मेडिकल मुआयना कराया गया। उन्होंने होमगार्ड कमाडेंट को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कलक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा में रोज की तरह करीब एक दर्जन होमगार्ड के जवान ड्यूटी पर तैनात थे। बताया जाता है कि एक होमगार्ड का जवान अचानक अपशब्द कहते हुए डीएम कार्यालय में घुसने लगा। चूंकि उस वक्त डीएम मंगला प्रसाद सिंह दफ्तर में जन सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान वहां के गेट पर मौजूद न्याय सहायक संतोष गिरी ने उसे रोक लिया। कुछ देर में अन्य होमगार्ड के जवान और कर्मचारी पहुंच गये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.