मुंगेर, फरवरी 4 -- असरगंज,निसं.। असरगंज थानाक्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर चौरगांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो शराबी को पुलिस ने सोमवार की शाम गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नशेबाज की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को जुर्माना के लिए न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि अमैया निवासी लक्ष्मण बिंद एवं चौरगांव के बिनोद सिंह को शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार किया गया। -------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...