बक्सर, जनवरी 9 -- पेज तीन के लिए ----- कृष्णाब्रह्म। शराब पीकर हंगामा करना दो लोगों को मंहगा पड़ गया। गुरूवार की शाम स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के छोटका ढकाईच गांव में धावा बोल शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को थाने पर जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक कार्रवाई के लिए बक्सर कोर्ट भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि दूरभाष पर गुप्त सूचना मिली कि शराब के नशे में दो लोग हंगामा कर रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अरक गांव निवासी संजय गोंड़ व हरखाही मठिया गांव निवासी कपिल गिरी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की जब ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई तो उसमें शराब पीने की पुष्टि हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...