भभुआ, दिसम्बर 5 -- (पेज तीन) चैनपुर। स्थानीय पुलिस केवा गांव में शराब के नशे में हंगाता कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित मंटू कुमार चैनपुर थाना क्षेत्र के केवा गांव निवासी धन्नू चंद्रवंशी का पुत्र है। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मंटू शराब पीकर अपने गांव में हंगामा कर रहा है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देख मंटू वहां से भागने का प्रयास किया। लेकिन, सशस्त्र बलों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल जांच में मंटू द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई। उसे न्यायालय में पेश किया गया। मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज भभुआ। नशे में महिला और उसके पति के साथ मारपीट व छेड़खानी मामले का भभुआ थाने मेंशुक्रवार को केस दर्ज किया गया है। पीड़िता शहर के एक मुहल्ले की रहन...