गोपालगंज, जनवरी 16 -- थावे। थावे डायल 112 की टीम ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में की गई। युवक की पहचान जगदीशपुर गांव निवासी भोला राम के रूप में हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की चिकित्सीय जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...