मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के नया टोला दोसपुर गांव में शराब के नशे में हंगामा करते नशेड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 35 वर्षीय जालंधर महतो को नशे में गिरफ्तार किया है। जांच में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...