मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने रविवार की रात इलाके की तीन अलग-अलग जगहों से शराब के नशे में हंगामा करते तीन पियक्कड़ों को पकड़ा है। पूछताछ के बाद सोमवार को पुलिस के बयान पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया कि पुलिस ने पुरानी गुदरी इलाके से कल्लू उर्फ दीपक महतो, सोनारपट्टी इलाके से राहुल कुमार और मोतीझील से उदय महतो को पकड़ा है। तीनों शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे। इसी बीच दुर्व्यवहार करने पर एक स्थानीय महिला ने कल्लू उर्फ दीपक महतो पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ कर साथ थाने ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.