मेरठ, दिसम्बर 18 -- मवाना। मेरठ रोड पर बुधवार को शराब के नशे में बाइक चला रहे एक युवक की लापरवाही से हादसा हो गया। दूसरी बाइक में साइड लगने से युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार को एक युवक शराब के नशे में तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक की साइड दूसरी बाइक से लग गई, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल जाने की सलाह दी, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और वह नशे की हालत में ही बाइक लेकर वहां से चला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...