बाराबंकी, फरवरी 24 -- निन्दूरा। बड्डूपुर थाना के ओझियापुर गांव में एक युवती को संदिग्ध अवस्था में देखा। वह नशे में थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस उसे अपने साथ लखनऊ ले गई। ग्रामीणों ने आशंका दुष्कर्म की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने पीड़िता की बहन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के मेडिकल के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। गांव में नशे की हालत में मिली थी युवती: ओझियापुर गांव में मंगलवार की सुबह एक युवती को संदिग्ध हालत में नशे में देख कर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने युवती से पूछताछ की लेकिन वह डरी हुई थी और कुछ बता नहीं पा रही थी। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। मामला युवती से जुड़ा होने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अपने साथ थाने ले गई। शराब पिला कर दुष्कर्म की ...