बस्ती, जनवरी 26 -- बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने शराब के नशे में मारपीट कर धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। बरवाधाम निवासी कुलदीप का आरोप है कि शनिवार की सुबह आठ बजे विपक्षी भोला शराब के नशे में अपशब्द कह रहा था। इस बारे में पूछने पर उसने मारापीटा और जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी भोला निवासी बरवाधाम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...