बिजनौर, जनवरी 31 -- गांव भिक्कावाला निवासी युवक ने शराब के नशे में धुत युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना में महिला के सिर तथा युवक के हाथ में चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित निमित कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी भिक्कावाला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात के समय वह अपनी मां मिथलेश देवी के साथ कहीं जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही नितिन पुत्र रमेश चंद्र शराब के नशे में अपने भाई मनोज कुमार पुत्र रमेश चंद्र व सतेंद्र पुत्र राजपाल उनके साथ अकारण ही गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मां-बेटे पर हमला कर दिया। जिससे मां बेटे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। उधर थानाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.