शामली, फरवरी 16 -- थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने सगे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें सिर पर गंभीर चोट आई। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। गांव खंद्रावली निवासी अमर चौहान ने आरोप लगाया है कि उनका भाई विकास नियमित रूप से शराब पीकर घर में हंगामा करता है, गाली-गलौज करता है और समझाने पर मारपीट करने लगता है। इस बार भी इसी तरह के विवाद के दौरान विकास ने धारदार हथियार से अमर के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने तुरंत अमर को अस्पताल पहुंचाया। हमले में बुरी तरह से घायल व्यक्ति की हालत को चिंताजनक देखते हुए डॉक्टर ने पीड़ित को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जहां उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.