फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर के गलामई निवासी छाया देवी का कहना है कि बाइक पर अजय निवासी गलामई अपने एक साथी के साथ आया तथा घर के दरवाजे में धक्का मारा। पति दीपक कुमार बाहर गए तो शराब के नशे में धुत लड़कों ने उनके साथ मारपीट की। पति के चीखने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शराब सहित पकड़ा फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के उपनिरीक्षक सौरभ कुमार को गश्त के दौरान नानक वाली गली नई बस्ती में देशी शराब की बिक्री की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर मोनिस निवासी कटरा पठानान को पकड़ा। इसके पास तलाशी में 23 क्वार्टर देशी शराब के मिले। इन्हें यह ज्यादा कीमत पर बेचता था। शराब की बिक्री करते पकड़ा फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के उपनिरीक्षक गश्त पर थे। नगला पचिया में ताल...