पलामू, जनवरी 9 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के टीओपी टू में तैनात जवान बैजनाथ यादव का पिस्टल और बेल्ट, शराब के नशे में भूल जाने के मामले में कार्रवाई की जाएगी। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को बताया कि उक्त जवान को सस्पेंड करते हुए उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात ड्यूटी के दौरान जवान बैजनाथ यादव शराब के नशे में था। इसी दौरान वह अपनी सरकारी पिस्टल और बेल्ट कहीं छोड़ गया। बाद में पुलिसकर्मियों के सहयोग से पिस्तौल और बेल्ट बरामद कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...