लखीसराय, जनवरी 6 -- कजरा। शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। ससुर की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लखना गांव निवासी आरोपी शिबू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए पत्नी की पिटाई की थी। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...