मुंगेर, अगस्त 26 -- मुंगेर, निज संवाददाता। वासुदेवपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत चंडीस्थान साहनी टोला निवासी वीरू सहनी ने रविवार की रात पारिवारिक विवाद में अपनी 40 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी की पीट- पीटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद वीरू साहनी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आवश्यक पूछताछ के बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बाद में पुलिस ने हत्यारे पति वीरू साहनी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। वासुदेवपुरम थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मृतका के पुत्र रोशन कुमार के आवेदन के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार वीरू साहनी को जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सहनी टोला निवासी वीरू सहनी जो राज मिस्त्री का काम करता है। वह अक्सर शराब का सेवन करके घर लौटता था। रविवार की देर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.