बिजनौर, फरवरी 5 -- चांदपुर। चांदपुर थानाक्षेत्र के बजरिया में शराब के नशे में धुत एक युवक ने सांप पकड़ लिया, इसी दौरान सांप ने युवक के हाथ में काट लिया। लोगों ने गंभीर हालत में युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। स्याऊ सीएचसी में युवक का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला चिम्मन निवासी मोनू पुत्र छोटन सिंह गुरुवार को बजरिया में शराब की दुकान पर पहुंचा। मोनू ने पहले से ही शराब का सेवन किया हुआ था, इसी दौरान उसे एक सांप दिख गया, जिसे पकड़कर उसने कैंटीन की पकौड़ी के ठेले पर रख दिया। मोनू के हाथ में सांप देख, वहां हड़कंप मच गया। सांप से खेलना मोनू अचानक तब भारी पड़ गया जब सांप ने मोनू के हाथ में काट लिया। किसी तरह लोगों ने उसके हाथ से सांप छुड़ाया और उसके हाथ पर बंद लगाया। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से मोनू...