भागलपुर, फरवरी 12 -- शराब के नशे में धुत होकर दवा दुकानदार को गाली गलौज करने के आरोप में खरीक थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी अनिल सिंह को पुलिस ने मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर लेकर पीड़ित दुकानदार खरीक बाजार निवासी मो. फारूक ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा कि मैं मंगलवार की देर रात करीब 9 बजे अपने घर पर संचालित मेडिकल दुकान पर था। इसी दौरान अनिल सिंह मेरे दुकान पर आया एवं मुझे बेवजह गाली गलौज करने लगा एवं दुकान बंद करने की धमकी देने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...