कटिहार, नवम्बर 3 -- सालमारी, एक संवाददाता सालमारी थाना क्षेत्र के मानगौई गांव में शराब के नशे में आपसी झगड़े का मामला सामने आया है। रविवार की सुबह दो युवक शराब पीने के बाद आपस में भिड़ गये। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों ने स्थिति बिगड़ते देख तुरंत इसकी सूचना सालमारी थाना को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुमारी जूली के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों आरोपितों को थाने लाकर पूछताछ की। जांच में शराब का नशा पुष्ट होने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष कुमारी जूली ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। ताकि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई...