भभुआ, अप्रैल 28 -- भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी कर शराब के नशे में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में छावनी मुहल्ला वार्ड 10 के शीलु अली, वार्ड 14 के शेरे बिहार, आलोक कुमार, प्रिंस कुमार, रोमी कुमार व शशि कुमार शामिल हैं। मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई। शराब पीने की पुष्टि होने पर उन्हें कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। हि.प्र. न्यायालय के दो वारंटी पकड़ाए भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने न्यायालय के दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी वार्ड 15 के शमशेद खान व वार्ड 25 के संजय पाण्डेय शामिल हैं। दोनों वारंटियों की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। हि.प्र. दुर्घटनाओं में चार महिला सहित 11 घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में चार...