फिरोजाबाद, दिसम्बर 7 -- शिकोहाबाद के नौशहरा में एक युवक ने शराब के नशे में आकर छत से नीचे कूद पड़ा। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुष्पेंद्र पुत्र रामदेव निवासी नौशहरा ने शनिवार की रात शराब के नशे में था। शराब पीने को लेकर परिजनों द्वारा टोके जाने से नाराज होकर वह छत से कूद गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब परिजनों ने युवक की हालत गंभीर देखी तो इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...