कटिहार, फरवरी 9 -- फलका, एक संवाददाता पोठिया पुलिस ने गश्ती के क्रम में क्षेत्र के अमीन चौक पर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि अमीन चौक पर कुछ लोग शराब पीकर शोर शराबा कर रहे है। सूचना के आधार पहुंची पुलिस ने नशे की हालत में चार को पकड़कर न्यायालय भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...