महोबा, जनवरी 3 -- कबरई। शराब के नशे में धुत्त दबंग के द्वारा चाचा के साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर जान से मारने क धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। थाना पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित छानीकलां गांव निवासी कल्लू ने बताया कि 1 जनवरी को वह घर में था। भतीजा ब्रिजपाल शराब के नशे में आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर डंडा से सिर पर वार कर दिया जिसके बाद दाहिले गाल में काट लिया। डायल 112 में पुलिस को सूचना की गई। मौके पर पुलिस के पहुंचनें से पहले दबंग भाग गया। जब वह थाने शिकायत करने आ रहा था तो रास्ता रोककर गाली गलौज की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...