आजमगढ़, जुलाई 8 -- सगड़ी (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में रविवार की देर रात शराब के नशे में युवक ने चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। उसके हाथ की नस काट दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने कमरे में उसका शव रखकर बाहर से ताला लगा दिया। सोमवार की दोपहर बच्चों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने भी मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। आरोपी पति चार दिन पूर्व मुंबई से घर आया था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव निवासी 40 वर्षीय रोशनजहां पत्नी नूर आलम अपने चार बच्चों के साथ रहती थी। नूर आलम मुंबई में नौकरी करता था। चार दिन पूर्व वह घर आया था। वह शराब पीने का आदती था। रविवार को भी उसने घर में शराब पी। पत्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.