रांची, जुलाई 26 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिले के सोयको थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबेड़ा गांव में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय लोदरो मुंडा के रूप में हुई है। परिजनों और पुलिस के अनुसार, लोदरो मुंडा शराब के नशे में थे और संभवतः नशे की हालत में पत्थर पर गिरने से उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र मनय मुंडा ने बताया कि उनके पिता गुरुवार को किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण जब नदी स्नान के लिए पहुंचे तो उन्होंने लोदरो मुंडा को नदी किनारे घायल अवस्था में पड़ा पाया। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। परिजन उन्हें घर ले आए, लेकिन हालत बिगड़ने पर सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि लोदरो मुंडा नियमित रूप से शराब का सेवन करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.