गढ़वा, फरवरी 21 -- भवनाथपुर। भवनाथपुर-मंडरा मुख्य पथ पर सेल के घाघरा कैंटीन के पास दो बाइक के आपस में टक्कर में अनियंत्रित होकर गिरने से करमाही निवासी मकसूदन भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि मकसूदन सुबह घर से बाइक लेकर निकला था। घर लौटने के दौरान अत्यधिक शराब के नशे में होने के कारण वह संतुलन खो बैठा। एक विपरीत दिशा से आ रही बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। उसके बाद घटना की सूचना भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन को मिलने पर उन्होंने थाना से एएसआई जगत बंधु को घटनास्थल पर भेजकर उसे एंबुलेंस से अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...