बक्सर, जनवरी 1 -- पेज तीन के लिए ---- कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर शराब के नशे में धुत्त कुल आठ लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। इसके बाद गश्ती दल ने कार्रवाई करते हुए सभी संदिग्धों को हिरासत में लिया। सभी आरोपितों की ब्रेथ एनेलाइजर से जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। गिरफ्तार लोगों में भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करमा पकड़ी गांव निवासी मंटू मुसहर, बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव निवासी रौशन कुमार, चंदन कुमार, मुरारी कुमार, प्रशांत कुमार और मुन्ना कुमार, बगेन थाना क्षेत्र के धरौली गांव निवासी मंटू यादव व कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छोटका ढकाइच गांव निवासी गुड्डू मुसहर शामिल है...