पौड़ी, दिसम्बर 21 -- जनपद में पुलिस ने शराब के नशे वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने नौ वाहनों को सीज किया है। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि श्रीनगर में पांच, कोटद्वार में दो व यातायात कोटद्वार ने तीन वाहन सीज किए हैं। साथ ही चालकों के डीएल निरस्तीकरण के लिए संस्तुति की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा हेलमेट न पहनने, तीन सवारी, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, नशे की हालत में ड्राइविंग, मोबाइल फोन का प्रयोग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस व खतरनाक ढंग से वाहन चलाने सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 209 चालकों का चालान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...