बिहारशरीफ, दिसम्बर 14 -- युवक के पास से बरामद हुआ देसी कट्टा और कारतूस चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चंडी-बिहारशरीफ मार्ग में सतनाग मोड़ के पास बाइक सवार युवक ने लड़की को धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद बाइक सवार भी सड़क किनारे गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वह नशे में धुत्त था। उसके पास से देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस रेफरल अस्पताल पहुंची। वह नशे में धुत्त था। उसकी पैंट की जेब से छह कारतूस बरामद किये गये। उसके द्वारा फेका गया देसी कट्टा अस्पताल परिसर में बने सुधा के स्टॉल के पास झाड़ी में मिला। मशीन से जांच करने पर उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। उसकी पहचान चेरो ओपी क्षेत्र के तीरा गांव निवासी शनिचर मांझी के पुत्र मोहन मांझी के रूप में की गयी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.