बगहा, सितम्बर 5 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। बैरिया प्रखंड के एक शराब धंधेबाज से मिलीभगत और थाना में दर्ज केस से संबंधित सूचना धंधेबाज को देने के मामले में श्रीनगर थाना के चौकीदार उमाशंकर राम को निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है । वही इस मामले में चौकीदार के विरुद्ध श्रीनगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। एसडीपीओ सदर टू रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि चौकीदार का शराब धंधेबाज के साथ बातचीत करने की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद चौकीदार को निलंबित किया गया है। उसके खिलाफ श्रीनगर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। श्रीनगर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रीनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल को एक फोन कॉल रिकॉर्डिंग प्राप्त हुआ। इस रिकॉर्डिंग में श्रीनगर थाना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.