जहानाबाद, अप्रैल 7 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ की जा रही छापेमारी में शकुराबाद और कल्पा थाने की पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें तीन की गिरफ्तारी शराब का धंधा करने के मामले में की गई है। छापेमारी के क्रम में पुलिसकर्मियों ने करीब सबा क्विंटल जावा महुआ भी नष्ट किया। सोमवार को एसपी अरविंद प्रताप सिंह के हवाले से यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि कल्पा थाने की पुलिस ने बड़ी कल्पा गांव के निवासी नरेश मांझी और अजय मांझी के अलावा धरमपुर गांव के निवासी शिवधन मांझी को गिरफ्तार किया। इन तीनों के विरुद्ध पूर्व में शराब का धंधा करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तीनों फरार थे। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को तीनों पकड़े गए। इसके अलावा शकूराबाद थाने की पुलिस ने खजूरबना गांव के निवासी लाला विन्द और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.