फतेहपुर, फरवरी 13 -- फतेहपुर। शराब के ठेके में मारपीट करने वाले सिपाहियों के खिलाफ चौकी प्रभारी की तहरीर पर राधा नगर थाने में केस दर्ज होने पर तीनों को एसपी ने निलंबित कर दिया। चौकी प्रभारी की एफआईआर में पूरे घटनाक्रम को क्रमवार बताया गया है। मारपीट की शुरुआत सिपाही योगेश ने की थी। पहले उसने ही सिपाही अमिताभ को थप्पड़ जड़ा था। इसके बाद पास खड़े आशुतोष ने योगेश के नाक में मुक्का से वार कर दिया था। जिससे वह घायल हो गया था। बता दें कि गुरुवार दोपहर राधानगर थाना के जयराम नगर चौराहे में शराब ठेके पास तीन सिपाही आपस में मारपीट कर लिये थे। जिसमें दो घायल हो गए थे। चौकी प्रभारी जयरामनगर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जयराम नगर चौराहे में अंग्रेजी शराब ठेके के पास मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। वहां पहुंच दुकानदार मोहित द्विवेदी ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.