बुलंदशहर, जनवरी 2 -- कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस ने शराब के ठेके में चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से नगदी सहित अन्य चोरी का सामान बरामद किया है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि सोमवार रात सूचना पर जंक्शन स्थित फुट ओवरब्रिज से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशानदेही पर उनसे 70,784 रुपये की नगदी, 878 ग्राम सफेद धातू, एक सब्बल, दो सरिया व डीवीआर बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गिरधान निवासी गांव रमपुरा थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी, सोनू निवासी गांव ईशापुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर, पातीराम उर्फ पतंगा निवासी गांव रमपुरा थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी बताया। साथ ही आरोपियों ने बताया कि विगत 22 दिसंबर को उन्होंने शराब के ठेके से सिक्के व रुपये, डीवीआर चोरी करने की घटना कारित की थी। ज...